पुलिस जनता दरबार में छह में चार मामलों का नष्पिादन

पुलिस जनता दरबार में छह में चार मामलों का निष्पादन फोटो संख्या : 2फोटो कैप्सन : लोगों की समस्या सुनते सीओ व थानाध्यक्ष प्रतिनिधि, बरियारपुर राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में बुधवार को बरियारपुर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया. भूमि संबंधी मामलों के निष्पादन के लिए आयोजित इस जनता दरबार […]

पुलिस जनता दरबार में छह में चार मामलों का निष्पादन फोटो संख्या : 2फोटो कैप्सन : लोगों की समस्या सुनते सीओ व थानाध्यक्ष प्रतिनिधि, बरियारपुर राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में बुधवार को बरियारपुर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया. भूमि संबंधी मामलों के निष्पादन के लिए आयोजित इस जनता दरबार में अंचलाधिकारी मुकुल कुमार झा, थानाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी एवं अंचल निरीक्षक रामशरण रजक मौजूद थे. जनता दरबार में कुल छह मामलों की सुनवाई की गयी. राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों यह निर्देश दिया था कि थाना स्तर पर अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष भूमि संबंधी मामलों का निष्पादन करें. बुधवार को बरियारपुर थाना में आयोजित जनता दरबार में ख्रिड़या गांव के उदीयनंद साह द्वारा सरकारी जमीन का अतिक्रमण, बरियारपुर उत्तरी पंचायत के शंकर मंडल द्वारा पारिवारिक जमीन विवाद के मामले पर सुनवाई की गयी. अंचलाधिकारी मुकुल कुमार एवं थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि नियमित रूप से जनता दरबार लगा कर भूमि संबंधी मामलों का निष्पादन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >