टीका नहीं देने पर ग्रामीणों ने पीएचसी में किया हंगामा

टीका नहीं देने पर ग्रामीणों ने पीएचसी में किया हंगामा प्रतिनिधि : धरहरा पीएचसी धरहरा में सोमवार को उस समय अफरा तफरी मच गयी जब बीसीजी का टीका नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया. मामला तब शांत हुआ जब बच्चे को टीका लगाया गया. प्राप्त समाचार के अनुसार धरहरा गांव निवासी सोनी […]

टीका नहीं देने पर ग्रामीणों ने पीएचसी में किया हंगामा प्रतिनिधि : धरहरा पीएचसी धरहरा में सोमवार को उस समय अफरा तफरी मच गयी जब बीसीजी का टीका नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया. मामला तब शांत हुआ जब बच्चे को टीका लगाया गया. प्राप्त समाचार के अनुसार धरहरा गांव निवासी सोनी कुमारी छह दिन पहले एक नवजात शिशु को जन्म दिया. इसके बाद वह बीसीजी का टीका दिलाने सोमवार को जब पीएचसी पहुंची तो ड्यूटी पर तैनात एएनएम द्वारा बीसीजी का टीका नहीं दिया गया. इसकी जानकारी सोनी ने अपने घर वालों को दी. जिसके बाद उसके परिजन व ग्रामीण पीएचसी पहुंचे और हंगामा खड़ा कर दिया. ओपीडी में तैनात चिकित्सक डॉ माहिद ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया और एएनएम से बच्चे को बीजीसी का टीका दिलवाया. मरीज अशोक तांती ने कहा कि पीएचसी में कुव्यवस्था ही कुव्यवस्था है. यहां से लगभग मरीज को रेफर कर दिया जाता है. जिससे गरीब मरीज को जमालपुर एवं मुंगेर जाने में आर्थिक, मानसिक व शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ग्रामीण चंदन कुमार, मुकेश कुमार, शंकर सिंह उर्फ कैलू ने बताया कि अस्पताल में मरीज को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है. मनोरंजन के लिए लगाया गया एलसीडी भी गायब कर दिया गया. कर्मी मरीजों से अच्छा व्यवहार नहीं करते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >