अस्पताल परिसर में जल जमाव ने धारण किया विकराल रूप

मुंगेर : सदर अस्पताल परिसर में जलजमाव की स्थिति अब विकराल रूप धारण कर चुकी है. परिसर में पानी का फैलाव इस कदर हो चुका है कि लोगों को सूखे स्थान पर पांव रखना भी मुश्किल सा हो गया है. प्रमंडलीय आयुक्त व जिलाधिकारी के निर्देश के बावजूद भी अस्पताल प्रबंधन जलजमाव की स्थिति से […]

मुंगेर : सदर अस्पताल परिसर में जलजमाव की स्थिति अब विकराल रूप धारण कर चुकी है. परिसर में पानी का फैलाव इस कदर हो चुका है कि लोगों को सूखे स्थान पर पांव रखना भी मुश्किल सा हो गया है. प्रमंडलीय आयुक्त व जिलाधिकारी के निर्देश के बावजूद भी अस्पताल प्रबंधन जलजमाव की स्थिति से उबरने में पूरी तरह विफल साबित हुई है.

हाल यह हो गया है कि समस्या दूर होने के बजाय यह दिन- प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहा है.परिसर में खड़ा रहना हुआ मुश्किलसदर अस्पताल के पूर्वी भाग में प्रवेश करते ही लोगों को काफी संभल कर चलना पड़ रहा है. कारण यह है कि मुख्य द्वार से लेकर इमरजेंसी वार्ड, अस्पताल प्रबंधक होते हुए डॉक्टर ड्यूटी रूम तक पूरी तरह पानी का फैलाव रहता है.

जहां लोगों का खड़ा रहना तक दूभर हो गया है. परिसर के बीचो-बीच लोगों के बैठने के लिए चबूतरे तो बनाये गये हैं, किंतु वहां पर पानी का जमाव ही इतना हो गया है कि वहां लोग जल जमाव के कारण नहीं जाते.कैसे होता है जल जमाववैसे तो जल जमाव होने के कई कारण हैं. किंतु उनमें सबसे बड़ा कारण अस्पताल प्रबंधन के देखरेख का अभाव है.

अस्पताल परिसर में एक प्याऊ का निर्माण एक साल पूर्व ही किया गया है. जिसके पास ही कई सरकारी वाहनों को धोया जाता है. जिसका पानी परिसर में ही फैल जाता है. डॉक्टर ड्यूटी रूम के उपर पानी का एक टंकी लगाया गया है. जिसे भरने के लिए समरसेबुल को चालू तो कर दिया जाता है किंतु उसे चालू करने वाले बंद करने के लिए शायद भूल जाते हैं. जिसके कारण टंकी भर जाने के बाद उसका पानी ओवर फ्लो होकर गिरने लगता है, जो अस्पताल परिसर में ही फैल जाता है.

आयुक्त व डीएम का निर्देश बेअसरहाल के दिनों में जिलाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने भी जलजमाव से निबटने के लिए अस्पताल उपाधीक्षक व प्रबंधक को निर्देश दिया था. उसके बाद पुन: प्रमंडलीय आयुक्त लियान कुंगा ने भी जलजमाव की समस्या को अविलंब दूर करने का निर्देश दिया.

किंतु अस्पताल प्रबंधक व उपाधीक्षक पर शायद तमाम अधिकारियों के निर्देश बेअसर साबित हो रहे हैं. कहते हैं अस्पताल उपाधीक्षकअस्पताल उपाधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि वाटर सप्लाइ के लिकेज के कारण जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हुई है. जिसके लिए पीएचइडी विभाग को लिखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >