राकेश बना बिहार टीम का मैनेजरजमालपुर . जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव एवं डीजल शेड कर्मी राष्ट्रीय एथलीट राकेश कुमार सिंह 31 वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार टीम के मैनेजर बनाये गये हैं. प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड की राजधानी रांची में आगामी 21-25 नवंबर को होगा. जिसमें बिहार की 80 सदस्यीय दल शामिल होगा. राकेश कुमार ने बताया कि प्रदेश टीम के खिलाड़ी बरौनी से रांची के लिए रवाना होंगे.उधर मुख्यमंत्री द्वारा ताम्र पत्र से सम्मानित राकेश कुमार सिंह के मैनेजर बनाये जाने पर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नीलेश कुमार, उपाध्यक्ष सौरव निधि सहित गिरिधर संघई, मनोज कुमार सिंह, कुंदन कुमार, राज कुमार सिंह, रंजन कुमार सिंह, मनिदेव पासवान, ब्रह्मचारी संजीव कुमार, एके मुकेश, सुबोध कुमार तथा मनीष कुमार ने उन्हें बधाई दी है. —————————–जगधात्री पूजा 20-21 कोजमालपुर : नव ज्योति क्लब दौलतपुर रेलवे कॉलोनी के तत्वावधान में आगामी 20-21 नवंबर को जगधात्री पूजा का आयोजन किया जायेगा. क्लब के संयोजक रवि भूषण वर्मा ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि पूजा के दौरान 20 नवंबर को मोमबत्ती एवं शंख ध्वनि प्रतियोगिता का आयोजन होगा. जबकि 21 नवंबर को भक्ति जागरण का कार्यक्रम होगा जिसके मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक वरूण कुमार सिन्हा होंगे.
राकेश बना बिहार टीम का मैनेजर
राकेश बना बिहार टीम का मैनेजरजमालपुर . जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव एवं डीजल शेड कर्मी राष्ट्रीय एथलीट राकेश कुमार सिंह 31 वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार टीम के मैनेजर बनाये गये हैं. प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड की राजधानी रांची में आगामी 21-25 नवंबर को होगा. जिसमें बिहार की 80 सदस्यीय […]
