रेल कारखाना में पहिये की अल्ट्रासोनिक जांच की हुई शुरुआत

जमालपुर : एशिया प्रसिद्ध रेल इंजन कारखाना जमालपुर में एक और अत्याधुनिक मशीन ने काम करना आरंभ कर दिया. इस बार रसायन एवं धातुविद् कार्यशाला में डीजी स्कैन मशीन लगा कर कारखाना प्रबंधन ने भारतीय रेल के इक्का-दुक्का रेल कारखानों में अपना नाम शुमार कर लिया है. पहिये के एक्सल की अल्ट्रासोनिक जांचरेल इंजन कारखाना […]

जमालपुर : एशिया प्रसिद्ध रेल इंजन कारखाना जमालपुर में एक और अत्याधुनिक मशीन ने काम करना आरंभ कर दिया. इस बार रसायन एवं धातुविद् कार्यशाला में डीजी स्कैन मशीन लगा कर कारखाना प्रबंधन ने भारतीय रेल के इक्का-दुक्का रेल कारखानों में अपना नाम शुमार कर लिया है.

पहिये के एक्सल की अल्ट्रासोनिक जांचरेल इंजन कारखाना के सीएमटी शॉप में लगभग दो लाख रुपये से डीजी मशीन की स्थापना की गई है. यह मशीन अत्याधुनिक तकनीक वाली कंप्यूटराइज्ड मशीन है. जो मानवीय शरीर की अल्ट्रासाउंड मशीन की तरह ही रेलगाड़ी के पहिये के एक्सल की जांच करती है.

पूर्व में यह जांच संबद्ध अभियंता करते थे. अब यह नयी मशीन जांच करेगी. इस कंप्यूटराइज्ड मशीन की खासियत है कि जांच किये गये सभी पहिये के एक्सल का फोटो सहित तमाम डाटा इसमें फीड हो जायेगा. जिसे कभी भी जरूरत पड़ने पर काम में लाया जा रहा सकता है. जिससे एक्सल की गुणवत्ता में लगातार सुधार संभव होगा.

सीएमई की बैठक में मिली अनुमतिमुख्य कारखाना प्रबंधक अनिमेष कुमार सिन्हा ने बताया कि पूर्व की जांच में सभी एक्सलों की जांच की रिपोर्ट रखा जाना संभव नहीं था. इसको लेकर पिछले अक्तूबर महीने में भारतीय रेल के सभी मुख्य अभियंताओं की मुंबई में समीक्षा बैठक आयोजित हुई थी. जिसमें जमालपुर रेल कारखाना के गुणवत्तापूर्ण कार्यों को देखते हुए यहां इस मशीन को स्थापित करने का आदेश दिया गया था. भारतीय रेल में जमालपुर कारखाना तीसरा कारखाना बना जहां यह इस मशीन का उपयोग किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >