रेड इलेवन, जय माता क्लब, सुपर स्टार क्लब व नेहरू एकेडमी विजयी

रेड इलेवन, जय माता क्लब, सुपर स्टार क्लब व नेहरू एकेडमी विजयी फोटो संख्या : 20फोटो कैप्सन : विजयी टीम प्रतिनिधि , मुंगेर सदर प्रखंड के बाल्मीकि मैदान शीतलपुर में आशीर्वाद युवा कल्याण संस्थान की ओर से जूनियर 14 खिलाडि़यों का एक टूर्नामेंट शनिवार से प्रारंभ हुआ. यह मैच बाल दिवस पर आयोजित किया गया. […]

रेड इलेवन, जय माता क्लब, सुपर स्टार क्लब व नेहरू एकेडमी विजयी फोटो संख्या : 20फोटो कैप्सन : विजयी टीम प्रतिनिधि , मुंगेर सदर प्रखंड के बाल्मीकि मैदान शीतलपुर में आशीर्वाद युवा कल्याण संस्थान की ओर से जूनियर 14 खिलाडि़यों का एक टूर्नामेंट शनिवार से प्रारंभ हुआ. यह मैच बाल दिवस पर आयोजित किया गया. जिसमें आठ टीमें भाग ले रही है. पहले दिन 4 मैच खेला गया. पहला मैच रेड इलेवन बनाम एससी क्लब के बीच खेला गया. मैच काफी रोमांचक रहा. खेल के अंतिम समय में रेड इलेवन के अंकित कुमार ने गोल कर टीम को 1-0 से विजयी दिलायी. दूसरा मैच जय माता दी क्लब बनाम एस राइडर के बीच खेला गया. जिसमें जय माता दी 2-1 से विजयी रहा. तीसरा मैच सुपर स्टार क्लब बनाम ब्लू इलेवन के बीच खेला गया. जो बिना गोल रहित बराबरी पर समाप्त हो गया. निर्णायक मंडली ने फैसला टाइब्रेकर से कराया. जिसमें सुपर स्टार क्लब 3-2 से विजयी रहा. चौथा मैच नेहरू एकेडमी बनाम रिचर्स एकेडमी के बीच खेला गया. जिसका निर्णय ट्राइब्रेकर से हुआ और नेहरू एकेडमी 2-1 से विजयी रहा. खेल के दौरान मैदान में काफी भीड़ लगी रही. मौके पर मुंगेर फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव रविंद्र प्रसाद सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रदीप मिश्रा, भवेश कुमार सिंह, जीतु, मुकेश कुमार सहित दर्जनों खेल प्रेमी मौजूद थे. ै

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >