मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग

मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग जमालपुर : पटेल सेवा संघ की बैठक शुक्रवार को संघ कार्यालय मारवाड़ी पट्टी में हुई. अध्यक्षता देवकी मंडल ने की. बैठक में जमालपुर विधानसभा से लगातार चौथी बार जीत के लिए विधायक शैलेश कुमार को बधाई दी गयी. साथ ही विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग की […]

मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग जमालपुर : पटेल सेवा संघ की बैठक शुक्रवार को संघ कार्यालय मारवाड़ी पट्टी में हुई. अध्यक्षता देवकी मंडल ने की. बैठक में जमालपुर विधानसभा से लगातार चौथी बार जीत के लिए विधायक शैलेश कुमार को बधाई दी गयी. साथ ही विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग की है.—————————-बैठक आज जमालपुर : संगीत शिक्षक संघर्ष समिति की आवश्यक बैठक शनिवार को आर्य समाज उच्च विद्यालय जमालपुर में होगी. इस आशय की जानकारी सचिव उदय कुमार ने देते हुए बताया कि बैठक में संगीत शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया के संबंध में चर्चा की जायेगी. जिसमें आसपास के क्षेत्र के संगीत शिक्षक अभ्यर्थी भी शामिल होंगे. ——————————छठ पूजा पर रामधुन जमालपुर : छठ पूजा समिति जमालपुर के तत्वावधान में आगामी 17 नवंबर से 24 घंटे का अखंड रामधुन यज्ञ का आरंभ होगा. समिति की ओर से बताया गया कि काली पहाड़ी स्थित नहर के निकट विगत कई वर्षों से छठ पूजा के दौरान रामधुन यज्ञ का आयोजन होता रहा है. जिसमें विभिन्न देवी-देवताओं की झांकी भी लगायी जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >