ब्लैक आउट रहा मुंगेर शहर, लोग परेशान फोटो संख्या :फोटो कैप्सन : प्रतिनिधि : मुंगेर काली पूजा विसर्जन शोभा यात्रा को लेकर मुंगेर में पुरी तरह ब्लैक आउट रहा. जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जबकि बाजार जेनेरेटर के सहारे चला. शाम में जेनेरेटर की कर्कश ध्वनि के कारण भी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. प्रशासनिक निर्देश के कारण शुक्रवार की सुबह 8 बजे से ही शहर की बिजली काट दी गयी. जिसके कारण शहर में पूरा दिन बिजली गायब रही. इतना ही नहीं देर रात तक शहर में बिजली कटी रही. शहर में ब्लैक आउट रहने के कारण लोगों को दिन भर बिजली नहीं मिली. जिसके कारण आम लोगों के साथ ही व्यवसासियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी. बिजली नहीं रहने के कारण एक और जहां लोगों के घरों में पानी की समस्या उत्पन्न हो गयी. वहीं दूसरी ओर मनोरंजन के साधन टीवी बंद रहा. हाल यह रहा कि लोगों के मोबाइल तक डिस्चार्ज होने के कारण बंद हो गया. दिन में जहां इक्के-दुक्के जेनेरेटर के सहारे बाजार चलता रहा. वहीं शाम होते जेनेरेटर के सहारे ही बाजार में बिजली आपूर्ति की गयी. जबकि छोटे-मोटे दर्जनों दुकान बंद कर दिया गया. शाम के समय जेनेरेटर की कर्कश ध्वनि के कारण भी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
ब्लैक आउट रहा मुंगेर शहर, लोग परेशान
ब्लैक आउट रहा मुंगेर शहर, लोग परेशान फोटो संख्या :फोटो कैप्सन : प्रतिनिधि : मुंगेर काली पूजा विसर्जन शोभा यात्रा को लेकर मुंगेर में पुरी तरह ब्लैक आउट रहा. जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जबकि बाजार जेनेरेटर के सहारे चला. शाम में जेनेरेटर की कर्कश ध्वनि के कारण भी लोगों को […]
