अस्पताल कर्मी के घर चोरी

अस्पताल कर्मी के घर चोरी जमालपुर. एक ओर श्रद्धालु बुधवार की रात्रि दीपों का त्योहार दीपावली मनाने में लगे हुए थे वहीं दीपावली मनाने अपने घर गये एक स्वास्थ्य कर्मी के घर अज्ञात चोर ने हाथ साफ कर दिया. घर वालों ने गुरुवार को इसकी सूचना थाना को दी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर […]

अस्पताल कर्मी के घर चोरी जमालपुर. एक ओर श्रद्धालु बुधवार की रात्रि दीपों का त्योहार दीपावली मनाने में लगे हुए थे वहीं दीपावली मनाने अपने घर गये एक स्वास्थ्य कर्मी के घर अज्ञात चोर ने हाथ साफ कर दिया. घर वालों ने गुरुवार को इसकी सूचना थाना को दी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की.मामला इस्ट कॉलोनी थाना का है. प्राप्त समाचार के अनुसार पूर्व रेलवे मुख्य अस्पताल जमालपुर में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी नीतीश कुमार नया गांव क्षेत्र में किराये के मकान में रहता है. बुधवार की रात जब पूरे क्षेत्र में दीपावली की गहमा-गहमी चल रही थी तभी अज्ञात चोर उसके मकान में लगे ताले को तोड़ कर भीतर प्रवेश कर गया तथा वहां रखी बेशकीमती सामान की चोरी कर ली. इस संबंध में अवर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पीडि़त ने इस संबंध में लिखित शिकायत की है जिसमें उसने पच्चीस हजार रुपये नकद तथा सोने का एक जोड़ी कान की बाली चोरी करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >