न्याय के साथ विकास को जनता ने दिया समर्थन फोटो नाम के साथ : सौरभ निधि, बीडीओ सिंह प्रतिनिधि : मुंगेर मुंगेर के तीनों सीट से महागठबंधन प्रत्याशी की जीत पर जदयू के जिला महासचिव हेमंत कुमार सिंह उर्फ बीडीओ सिंह एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष सौरभ निधि ने हर्ष व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने न्याय के साथ विकास में विश्वास जताते हुए महागठबंधन को अपना ऐतिहासिक समर्थक दिया. नेताओं ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की शानदार जीत सामाजिक न्याय एवं सांप्रदायिक सद्भाव की जीत है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में लगातार चुनावी सभा कर बिहारियों के खिलाफ अनाप-सनाप बयानबाजी कर अपमानित करने का काम किया. जिसे बिहार की जनता ने चुप चाप सह लिया और चुनाव में महागठबंधन को वोट कर अपने अपमान का बदला ले लिया. नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार अपने एक साल के शासन काल में ही देश को बर्बाद कर दिया है. देश में महंगाई चरम पर पहुंच गयी है और मोदी विदेश यात्रा में लगे हुए है. देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गयी है. नेताओं ने कहा कि जनता इस एक साल में ही मोदी के झूठ को समझ गयी. पहले जनता ने दिल्ली में एनडीए को नकार दिया और अब बिहार से बाहर कर दिया. बिहार की जनता ने दिखा दिया कि हम बिहारी किसी से कम नहीं है और सांप्रदायिक मोदी को बिहार से आउट कर दिया.
न्याय के साथ विकास को जनता ने दिया समर्थन
न्याय के साथ विकास को जनता ने दिया समर्थन फोटो नाम के साथ : सौरभ निधि, बीडीओ सिंह प्रतिनिधि : मुंगेर मुंगेर के तीनों सीट से महागठबंधन प्रत्याशी की जीत पर जदयू के जिला महासचिव हेमंत कुमार सिंह उर्फ बीडीओ सिंह एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष सौरभ निधि ने हर्ष व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि बिहार की […]
