छठे वेतनमान को लेकर सफाइकर्मियों ने दिया अल्टीमेटम

जमालपुर : नगर परिषद जमालपुर के सफाइकर्मियों ने छठ पुनरीक्षण वेतनमान, पेंशन तथा अन्य मांगों की पूर्ति नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है. सफाई मजदूर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सूर्यनारायण राउत, महामंत्री ब्रह्मदेव महतो, मंत्री इंद्रदेव दास ने इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में कहा गया है कि […]

जमालपुर : नगर परिषद जमालपुर के सफाइकर्मियों ने छठ पुनरीक्षण वेतनमान, पेंशन तथा अन्य मांगों की पूर्ति नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है. सफाई मजदूर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सूर्यनारायण राउत, महामंत्री ब्रह्मदेव महतो, मंत्री इंद्रदेव दास ने इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है.

ज्ञापन में कहा गया है कि कर्मचारी संघ एवं नगर परिषद की बैठक में विगत सितंबर महीने में संपन्न समझौता को अबतक लागू नहीं किया गया है. समझौता में कर्मचारियों के बकाये वेतन, छठा पुनरीक्षण वेतनमान, अंतर वेतनमान, पीएफ की राशि, पेंशन, वरदी, साबुन एवं सेवांत लाभ का भुगतान पर सहमति बनी थी.

परंतु अबतक इसे लागू नहीं किये जाने से सफाइकर्मियों में रोष व्याप्त है. उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारियों की नौ सूत्री मांग 15 दिनों के भीतर नहीं मानी गयी तो सफाइकर्मी आंदोलन पर बाध्य होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >