महागठबंधन की जीत पर बधाई

महागठबंधन की जीत पर बधाई महागठबंधन प्रत्याशी विजय कुमार विजय एवं शैलेश कुमार के विजयी होने पर जदयू, राजद एवं कांग्रेस के नेताओं द्वारा बधाई देने का सिलसिला जारी है. नेताओं ने इस जीत को सांप्रदायिक शक्तियों की हार बताया. राजद नेता शाहब मल्लिक, जदयू नेता हेमंत कुमार सिंह उर्फ बीडीओ सिंह, जदयू नेत्री सायरा […]

महागठबंधन की जीत पर बधाई महागठबंधन प्रत्याशी विजय कुमार विजय एवं शैलेश कुमार के विजयी होने पर जदयू, राजद एवं कांग्रेस के नेताओं द्वारा बधाई देने का सिलसिला जारी है. नेताओं ने इस जीत को सांप्रदायिक शक्तियों की हार बताया. राजद नेता शाहब मल्लिक, जदयू नेता हेमंत कुमार सिंह उर्फ बीडीओ सिंह, जदयू नेत्री सायरा बानो, पियूष कुमार एवं गौतम कुमार ने कहा कि जनता ने महागठबंधन को अपना ऐतिहासिक बहुमत दिया है. क्योंकि जनता ने एनडीए के झूठे वायदों को एक बार देख लिया था और दुबारा झूठे वायदों में उलझने को तैयार नहीं था. एनडीए नेताओं ने यहां तक की खुद प्रधानमंत्री मोदी ने उलूल-जुलूल बयान बाजी किया. जिससे बिहार की जनता काफी आहत हुई. यहीं कारण है कि जनता ने एनडीए को नकार दिया. नेताओं ने कहा कि नीतीश -लालू के नेतृत्व में बिहार का न्याय के साथ विकास होगा. ——————————-

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >