भक्तिभाव के साथ मना भगवान धन्वंतरि की जयंती

भक्तिभाव के साथ मना भगवान धन्वंतरि की जयंती प्रतिनिधि, मुंगेर पूरे भक्तिभाव के साथ सोमवार को भगवान धन्वंतरि की जयंती मनायी गयी. स्थानीय निर्मल आयुर्वेद भवन गार्डन बाजार के प्रांगण में आयुर्वेद के जन्मदाता भगवान धन्वंतरि की जयंती वैदिक विधि विधान से किया गया. वैद्य श्रीश चंद्र पाठक ने इस अवसर पर आयोजित विधि विधान […]

भक्तिभाव के साथ मना भगवान धन्वंतरि की जयंती प्रतिनिधि, मुंगेर पूरे भक्तिभाव के साथ सोमवार को भगवान धन्वंतरि की जयंती मनायी गयी. स्थानीय निर्मल आयुर्वेद भवन गार्डन बाजार के प्रांगण में आयुर्वेद के जन्मदाता भगवान धन्वंतरि की जयंती वैदिक विधि विधान से किया गया. वैद्य श्रीश चंद्र पाठक ने इस अवसर पर आयोजित विधि विधान को पूर्ण किया. आयुर्वेद के चिकित्सक एवं अनुयायियों ने भगवान धन्वंतरि से सुख-समृद्धि एवं धन-धान्य की कामना की. पंडित विजय पाठक ने धन्वंतरि आराधना में लोगों के स्वास्थ्य एवं सकल कष्ट निवारण का अनुष्ठान किया. मौके पर आरोग्य रक्षा सूत्र भी बांधे गये. इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने आयुर्वेद को भारतीय प्राचीन चिकित्सा पद्धति को फिर से समाज में पुनर्जीवित करने पर बल दिया. साथ ही चिकित्सा के बाजारीकरण पर रोक लगाने की मांग की. वक्ताओं ने कहा कि साधारण एवं असाध्य दोनों प्रकार के रोगों का इलाज आयुर्वेद के माध्यम से सहज और सुलभ होता है. इसलिए जरूरी है आयुर्वेद चिकित्सक पद्धति को ग्रहण करने की. मौके पर नवीन कुमार सिन्हा, उमेश कुमार सिंह, शालीग्राम केसरी, सुधा देवी, संतोष कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >