पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप से शांत हुआ मामला, पिलायी गयी दवा फोटो संख्या : 6फोटो कैप्सन : प्रदर्शन करते ग्रामीण प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर बिजली, सड़क व पुल की मांग को लेकर अग्रहण पंचायत के कुराबा एवं बागेश्वरी गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को अपने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने से इनकार कर दिया और पल्स पोलियो अभियान का बहिष्कार किया. मामले की जानकारी मिलते ही खड़गपुर के डीसीएलआर निरंजन कुमार भगत एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार गांव पहुंच कर ग्रामीणों को समझाया और बाद में पोलियो की खुराक पिलायी गयी. इस मौके पर खड़गपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एलबी गुप्ता एवं शामपुर ओपी प्रभारी राकेश कुमार भी मौजूद थे. बताया जाता है कि कुराबा के ग्रामीण बुधवार को यह कहते हुए अपने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने से इनकार कर दिया कि खर्रा नदी पर कंक्रीट पुल की मांग दशकों से की जाती रही है और आजतक यह पुल नहीं बना है. साथ ही गांव के लोग बिजली व सड़क की समस्या से भी जूझ रहे. ग्रामीण महिला व पुरुष अपने हाथों में तख्ती लेकर बिजली, सड़क व पुल की मांग को लेकर प्रदर्शन व नारेबाजी कर रहे थे. ग्रामीण उर्मिला देवी, चिंता देवी, बबीता देवी, नीलम देवी, रामाधार बिंद, राजीव कुमार, अमर मंडल, इंद्र मंडल ने बताया कि रविदास टोला वार्ड नंबर 10 में बिजली है. किंतु मंडल व बिंद टोला में अबतक बिजली नहीं उपलब्ध करायी गयी है. ग्रामीणों का कहना है कि अगले विधानसभा चुनाव में इन मुद्दों को लेकर वोट का बहिष्कार करेंगे.
बिजली व सड़क को लेकर पोलियो अभियान का किया बहिष्कार
पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप से शांत हुआ मामला, पिलायी गयी दवा फोटो संख्या : 6फोटो कैप्सन : प्रदर्शन करते ग्रामीण प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर बिजली, सड़क व पुल की मांग को लेकर अग्रहण पंचायत के कुराबा एवं बागेश्वरी गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को अपने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने से इनकार कर […]
