पुलिस पर हमला करने के मामले में एक महिला सहित 3 गिरफ्तार

दो नामजद आरोपियों को घटना की रात ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था.

मुंगेर पूरबसराय थाना पुलिस ने 26 अक्तूबर 2024 क पूरबसराय रेलवे ढ़ाला समीप शराब मामले में छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला करने के आरोप में एक महिला सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिसे पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया. पूरबसराय थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि 26 अक्टूबर 24 को शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर रेलवे ढाला के समीप मुशहरी के लोगों ने हमला कर दिया था. इस मामले में 2 नामजद सहित अन्य अज्ञात को आरोपी बनाते हुए तत्कालीन थानाध्यक्ष के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इस मामले में दो नामजद आरोपियों को घटना की रात ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. वहीं सीसीटीवी फुटेज व गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही पर 6 अन्य नामजद को अभियुक्त बनाया गया था. जिसमें पुलिस द्वारा अनिल मांझी, प्रमोद मांझी और उसकी पत्नी कारी देवी को गिरफ्तार कर लिया. मामले के बाद से अनिल मांझी बांक में जाकर छिपा था. जिसे पुलिस ने बांक से गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में सभी 8 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >