बारिश से मौसम हुआ सुहाना बजबजायी शहर की सड़कें

किसानों के लिए बारिश अमृत समान जमालपुर : शहरी क्षेत्र में यह बारिश आम राहगीरों के लिए भले ही फजीहत बन गयी हो, किंतु गांव के किसानों के लिए यह बारिश अमृत समान है. खास कर धान के फल के लिए तो यह बारिश बेहद अच्छा माना जा रहा है. पूरे मॉनसून में इस तरह […]

किसानों के लिए बारिश अमृत समान

जमालपुर : शहरी क्षेत्र में यह बारिश आम राहगीरों के लिए भले ही फजीहत बन गयी हो, किंतु गांव के किसानों के लिए यह बारिश अमृत समान है. खास कर धान के फल के लिए तो यह बारिश बेहद अच्छा माना जा रहा है. पूरे मॉनसून में इस तरह की बारिश होते रही तो इस बार धान की पैदावार अच्छी हो सकती है. हालांकि मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले तीन दिनों तक बारिश का यह सिलसिला यूं ही जारी रहेगा. ऐसे में जिन किसानों ने धान का बिचड़ा तैयार कर लिया है, उसके लिए यह सुनहरा मौका होगा. वैसे मॉनसून के दौरान जिले में अच्छी बारिश होने की संभावना जतायी गयी है.
अगले पांच दिनों के संभावित
तापमान व वर्षापात
तिथि तापमान वर्षापात हवा की गति
3 जुलाई 29 डिग्री से. 28 एमएम 10 किमी/ घंटा
4 जुलाई 31 डिग्री से. 28 एमएम 12 किमी/ घंटा
5 जुलाई 31 डिग्री से. 27 एमएम 10 किमी/ घंटा
6 जुलाई 32 डिग्री से. 8.4 एमएम 8 किमी/ घंटा
7 जुलाई 35 डिग्री से. 1.1 एमएम 9 किमी/ घंटा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >