मोतिहारी: शौच के लिए नदी किनारे गई 17 वर्षीय युवती, दो दिन बाद संगम के पास मिला शव

मोतिहारी के सिकरहना नदी में डूबने से 17 वर्षीय युवती नेहा कुमारी की दर्दनाक मौत हो गई. शौच के लिए नदी किनारे गई नेहा का शव दो दिन बाद बरामद हुआ. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

Motihari News: मोतिहारी. बंजरिया थाना क्षेत्र में सिकरहना नदी में डूबने से 17 वर्षीय युवती की मौत हो गई. मृतका की पहचान बनकट गांव निवासी सुदामा सिंह की 17 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी के रूप में हुई है. सोमवार सुबह शौच के लिए नदी किनारे जाने के बाद वह घर नहीं लौटी थी. मंगलवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गांव के समीप त्रिभुवन संगम के पास पानी में उसका शव तैरता मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

Banjariya News: शौच के लिए नदी किनारे गई थी नेहा

जानकारी के अनुसार नेहा कुमारी सोमवार सुबह शौच के लिए सिकरहना नदी किनारे गई थी. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर उसकी मां मीना देवी ने तलाश शुरू की. आसपास के लोगों और ग्रामीणों की मदद से काफी खोजबीन की गई, लेकिन नेहा का कोई पता नहीं चल सका.

दो दिन बाद त्रिभुवन संगम के पास मिला शव

मंगलवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गांव के समीप स्थित त्रिभुवन संगम के पास लोगों ने पानी में एक युवती का शव तैरता देखा. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाकर उसकी पहचान कराई. पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी.

यह भी पढ़ें: बोरे में छिपाकर नेपाल ले जा रहा था 105 किलो गांजा, बेतिया का आरोपी गिरफ्तार

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी नेहा

परिजनों के अनुसार नेहा तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी. बताया गया कि उसके पिता कई वर्ष पहले घर छोड़कर चले गए थे, जबकि उसके दोनों भाई बाहर रहकर मजदूरी करते हैं. घर पर नेहा अपनी मां मीना देवी के साथ रहती थी.

घटना की जानकारी मिलने के बाद बाहर रह रहे उसके भाई घर के लिए रवाना हो गए.

गांव में पसरा मातम

17 वर्षीय नेहा की मौत की खबर मिलते ही बनकट गांव में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद ग्रामीणों में भी शोक का माहौल है.

यह भी पढ़ें: रील बनाने के लिए जान जोखिम में डाल रहे युवा, अभिभावकों को सतर्क रहने की जरूरत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj Nikhil

राज निखिल एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं. उन्हें विशेष रूप से क्राइम रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया में विशेष अनुभव है. वर्तमान में वह 'प्रभात खबर' से जुड़े हैं. इससे पहल वे 'न्यूज 18 लोकल', 'पब्लिक वाइल्ड डिजिटल' और 'सन्मार्ग' में सेवाएं दे चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >