अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौत

मलाही दरगाह टोला के पास गुरुवार शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से एक महिला की मौत हो गयी.

गोविंदगंज. मलाही दरगाह टोला के पास गुरुवार शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका दरगाह टोला के महम्मद कासिम की पत्नी नजमा खातून (51) थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं चालक वाहन लेकर फरार हो गया. नजमा खातून गुरुवार की देर शाम अपने घर के पास सड़क किनारे खड़ी थी. इसी दौरान किसी अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. परिजनों ने गंभीर रूप से घायल नजमा को आनन फानन में ईलाज के लिए मोतिहारी ले गए, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह मौत हो गई. घटना को लेकर मृतका के पति महम्म्द कासिम ने शुक्रवार को थाना में आवेदन देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कारवाई करने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >