करंट से वार्ड सदस्य की मौत

कढ़ान गांव में गुरुवार को विद्युत स्पर्शाघात से वार्ड सदस्य की मौत हो गई है.

केसरिया. थाना क्षेत्र के कढ़ान गांव में गुरुवार को विद्युत स्पर्शाघात से वार्ड सदस्य की मौत हो गई है. मृतक उक्त गांव का राजकिशोर शर्मा (40) है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जाता है कि राजकिशोर कढ़ान पंचायत के वार्ड एक के वार्ड सदस्य थे. गुरुवार की सुबह नल-जल की जलापूर्ति के लिए मोटर चालू करने पानी टंकी के पास गये थे. मोटर चालू करते वक्त विद्युत की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए. घटना की सूचना मिलते ही परिजन पहुंच कर इलाज के लिए ले जा रहे थे. इसी क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. इधर, इस घटना पर मुखिया मनोज यादव, वार्ड सदस्य संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष उदय कुमार, सचिव धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता, सुमन पाण्डेय, राकेश कुमार, प्रमोद मिश्र, दीपलाल सहनी सहित अन्य ने शोक व्यक्त किया है. वहीं प्रखण्ड सभागार में प्रखण्ड प्रमुख आलिया प्रवीण व बीडीओ मनीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित कर दिवंगत वार्ड सदस्य को श्रद्धांजलि दी गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >