Motihari News: वनसप्ति माई महोत्सव का भव्य आगाज, सांसद संजय जायसवाल और विधायक बबलू गुप्ता ने किया उद्घाटन

मोतिहारी के सुगौली में ऐतिहासिक वनसप्ति माई स्थान पर भव्य महोत्सव का आयोजन किया गया. सांसद डॉ. संजय जायसवाल और विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया. इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे क्षेत्र में उत्साह का माहौल दिखा.

Motihari News: सुगौली विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक वनसप्ति माई स्थान के समीप शनिवार को जिला प्रशासन के तत्वावधान में भव्य वनसप्ति माई महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय सांसद डॉ. संजय जायसवाल और स्थानीय विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

सांसद बोले, सदियों से आस्था का केंद्र है वनसप्ति माई स्थान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि वनसप्ति माई स्थान सदियों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है. उन्होंने कहा कि मां के आशीर्वाद से यह महोत्सव निरंतर आयोजित होता आ रहा है और इसकी धार्मिक महत्ता लगातार बढ़ रही है.

विधायक ने मां के आशीर्वाद का किया उल्लेख

स्थानीय विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र का कोई भी शुभ कार्य मां वनसप्ति के आशीर्वाद के बिना पूरा नहीं माना जाता. उन्होंने महोत्सव को क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान बताया.

बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

कार्यक्रम में सदर एसडीओ अरुण कुमार, सदर वन डीएसपी दिलीप कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अवध पटेल, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ, मनोज सहनी, बीडीओ नूतन किरण, सीओ कुंदन कुमार, थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.

महोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj Nikhil

राज निखिल एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं. उन्हें विशेष रूप से क्राइम रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया में विशेष अनुभव है. वर्तमान में वह 'प्रभात खबर' से जुड़े हैं. इससे पहल वे 'न्यूज 18 लोकल', 'पब्लिक वाइल्ड डिजिटल' और 'सन्मार्ग' में सेवाएं दे चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >