Motihari: लायंस क्लब के पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

नेपाल के चितवन में आयोजित होने डीएलएलआई शामिल होने के लिए जा रहे लायंस डिस्ट्रिक्ट 322 ई. की टीम का रक्सौल लायंस क्लब के सदस्यों के द्वारा स्वागत किया गया.

Motihari: रक्सौल. नेपाल के चितवन में आयोजित होने डीएलएलआई शामिल होने के लिए जा रहे लायंस डिस्ट्रिक्ट 322 ई. की टीम का रक्सौल लायंस क्लब के सदस्यों के द्वारा स्वागत किया गया. इस दौरान रक्सौल पहुंचे लायंस डिस्ट्रिक्ट 322 ई के गवर्नर लायन प्रदीप खेतान, प्रथम लेडी लायन रचना खेतान, कैबिनेट सेक्रेटरी लायन किशन बाजोरिया, कैबिनेट कोषाध्यक्ष लायन श्रुति अग्रवाल के साथ आए हुए समस्त पदाधिकारीगण एवं लायंस सदस्यों का स्थानीय पंकज सिनेमा परिसर के पंकज वाटिका में भव्य स्वागत समारोह एवं अभिनंदन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई से आए हुए आनंद मेहता जो कि अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मोटिवेशनल स्पीकर हैं, उनका भी विशेष सम्मान क्लब अध्यक्ष के द्वारा किया गया. सभी को क्लब लायन पिन,अंगवस्त्र साथ में गुलाब पुष्प देकर सम्मानित किया गया. डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी लायन बिमल सर्राफ,सचिव लायन मोहम्मद निजामुद्दीन, कोषाध्यक्ष लायन अमित कुमार,जोनल चेयरपर्सन लायन शंभु प्रसाद चौरसिया, लायन गणेश धानोठिया,लायन पवन किशोर कुशवाहा,लायन पंकज बरनवाल,लायन राजन गुप्ता,लायन पूनम सर्राफ,लायन शशि अग्रवाल एवं क्लब के सभी सदस्यों का दिल की गहराइयों से अपने स्वागत के लिए धन्यवाद किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >