Motihari : सुदखोर के दबाव में आकर कर्जदार ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में शनिवार की रात कर्ज के बोझ तले दबे व महाजन के तंग करने से परेशान एक युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है.

चिरैया. थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में शनिवार की रात कर्ज के बोझ तले दबे व महाजन के तंग करने से परेशान एक युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक दीपक जायसवाल उर्फ प्रदीप जायसवाल ग्रामवासी राजेन्द्र साह का सबसे छोटा पुत्र है. उसकी इसी वर्ष जून महीने में शादी हुई थी. मृतक की पत्नी कोमल कुमारी ने बताया कि उसके पति अपने बड़े भाई अखिलेश जायसवाल के साथ मिलकर व्यवसाय किया था, लेकिन बड़े भाई ने धोखा देकर पूंजी हड़प लिया और इन्हें अलग कर दिया. व्यवसाय को चलाने के लिए उनके पति और भैंसुर ने महाजन से कर्ज लिया था. जिसे देने से भैंसुर इंकार कर दिया था. इधर कुछ दिनों से महाजन के टॉर्चर से वे काफी परेशान चल रहे थे. हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि अत्यधिक शराब पीने के कारण पति -पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके कारण उसने आत्म हत्या कर ली है, जो पुलिस के लिए गहन जांच का विषय है. घटना के बाद से मृतक की पत्नी कोमल कुमारी, मां शांति देवी व पिता राजेन्द्र साह का रो-रो कर बुरा हाल है. थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >