Motihari News: छात्रा से अभद्र व्यवहार के आरोपी शिक्षक पर निलंबन की तैयारी, डीईओ को भेजी गई रिपोर्ट

मोतिहारी के राजकीय मध्य विद्यालय, बहुअरी के शिक्षक साहिल खुर्शीद पर छात्रा के साथ कथित अभद्र व्यवहार के मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है. आरोपी शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए रिपोर्ट जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय भेज दी गई है.

Motihari News: राजकीय मध्य विद्यालय, बहुअरी के शिक्षक साहिल खुर्शीद पर छात्रा के साथ कथित अभद्र व्यवहार के मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है. सदर प्रखंड के प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) अफरोज आलम ने बताया कि आरोपी शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार कर जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय भेज दी गई है. विभागीय स्तर पर रिपोर्ट के आधार पर निलंबन सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

बीईओ ने कार्रवाई की पुष्टि की

प्रभारी बीईओ अफरोज आलम ने कहा कि मामले में विभाग नियमानुसार कार्रवाई कर रहा है. उन्होंने बताया कि रिपोर्ट डीईओ कार्यालय को भेज दी गई है और आगे की कार्रवाई विभागीय नियमों के अनुसार की जाएगी.

शिक्षा जगत में चर्चा का विषय बना मामला

घटना के बाद शिक्षण संस्थानों और अभिभावकों के बीच मामले को लेकर चर्चा का माहौल है. शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि शिक्षक बच्चों के मार्गदर्शक होते हैं और ऐसे पद पर बैठे व्यक्ति पर छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप अत्यंत गंभीर विषय है.

अभिभावकों से बच्चों से संवाद बनाए रखने की अपील

शिक्षा से जुड़े लोगों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों से नियमित संवाद बनाए रखें और विद्यालय में होने वाली गतिविधियों की जानकारी लेते रहें. यदि बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी हो तो उन्हें खुलकर अपनी बात रखने के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि किसी भी अनुचित घटना की जानकारी समय रहते मिल सके.

यह भी पढ़ें: छात्रा से अभद्र व्यवहार के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, 'पुलिस दीदी' ने की त्वरित कार्रवाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सामंत कुमार गौतम

सामंत वर्ष 2013 से यानी पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वाणिज्य (बी.कॉम) और कानून (एलएलबी) स्नातक सामंत को समाचार संकलन, संपादन, कंप्यूटर तकनीक और समाचार प्रबंधन का व्यापक अनुभव है. ये पत्रकारिता के साथ-साथ समाचारों के तकनीकी व प्रबंधकीय कार्यों में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >