Motihari: तुरकौलिया. पुलिस ने थाना क्षेत्र के बैरिया बाजार पर छापेमारी कर मादक पदार्थ और एक देशी पिस्टल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर कवलपुर गांव का चंदन कुमार है. पूछताछ के दौरान पकड़े गए तस्कर ने अपने साथी का नाम का भी खुलासा किया है. बताया है कि बैरिया बाजार के अर्जुन कुमार ने रक्सौल बस स्टैंड के पास नेपाल से लाकर दिया था. सीओ के समक्ष बरामद मादक पदार्थ का मापतौल किया गया. मापतौल के दौरान गांजा जैसा मादक पदार्थ 1100 ग्राम हुआ. बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बैरिया बाजार पर एक लड़का मादक पदार्थ (गांजा) लेकर खड़ा है. सूचना पर दारोगा रामसेवक सिंह दलबल के साथ पहुंचे, जहां एक ब्यक्ति पुलिस बल को देखकर अपने हाथ मे लिए झोला लेकर भागने लगा. पुलिस बल ने खदेड़ कर पकड़ा, जिसके पास से एक झोला बरामद हुआ, जिसमें काले रंग के प्लास्टिक के अंदर छुपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ. वही शरीर की तलाशी ली गई तो पैंट के आगे कमर में खोसा हुआ एक पुराना देशी पिस्टल बरामद हुआ. थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने बताया कि पकड़े गए तस्कर पर एफआईआर दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
