डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, सांसद संजय जायसवाल ने रखे विचार

बंजरिया में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर भाजपा का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में सांसद डॉ. संजय जायसवाल सहित कई प्रमुख नेताओं ने शिरकत की.

Banjariya News: बंजरिया भाजपा संगठन जिला रक्सौल के अंतर्गत एक निजी होटल के सभागार में भारतीय जनता पार्टी की ओर से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी चिंतन, त्याग और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया.

कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र, लोकसभा के मुख्य सचेतक सह सांसद डॉ. संजय जायसवाल, रक्सौल विधायक प्रमोद सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय, मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी तथा पूर्व मंत्री रामचंद्र सहनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

डॉ. मुखर्जी के विचारों को बताया आज भी प्रासंगिक

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जिस अखंड भारत और एकात्म मानववाद का सपना देखा था, आज देश उसी दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से डॉ. मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.

बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व विधायक उमाकांत सिंह, जिला प्रभारी रत्नेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष अवध पटेल, महामंत्री राम एकबाल प्रसाद, ध्रुव प्रसाद, भरत सिंह, दीपक कुमार सिंह, अजय पटेल, रामगोपाल खंडवाल, प्रदीप सर्राफ, विकास शर्मा, अखिलेश गुप्ता, मुन्ना सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

कार्यक्रम के अंत में सभी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों और राष्ट्रहित के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajnikhil banjriya

राज निखिल एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं. उन्हें विशेष रूप से क्राइम रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया में विशेष अनुभव है. वर्तमान में वह 'प्रभात खबर' से जुड़े हैं. इससे पहल वे 'न्यूज 18 लोकल', 'पब्लिक वाइल्ड डिजिटल' और 'सन्मार्ग' में सेवाएं दे चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >