Motihari : अज्ञात वाहन की ठोकर से पान दुकानदार की मौत, सड़क जाम

थाना क्षेत्र के महुआ गांव के समीप एनएच 28 पर बुधवार की शाम अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

पिपरा. थाना क्षेत्र के महुआ गांव के समीप एनएच 28 पर बुधवार की शाम अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पान दुकानदार रामजी साह (50) के रू में हुई है. वहीं चालक वाहन लेकर फरार होने में सफल रहा. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर एनएच को जाम कर मृतक के परिजनों को मुआवजा देने कि मांग कर रहे थे. इससे वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी. सूचना पर स्थानीय पुलिस ने घटना स्थल पहुंच लोगों को समझा-बुझा कर जाम समाप्त करवाया, जिसके बाद ��वागमन सुचारू हो सका. थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार रामजी साह अपनी पान के दुकान पर जाने के लिए रोड कट पार कर रहा था. इसी क्रम में तेज रफ्तार से पिपरा की तरफ से चकिया कि ओर जा रही अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया, जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Digvijay singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >