गांव के बच्चों को अब मिलेगी स्मार्ट क्लास और आधुनिक लैब, सेमरा स्कूल बना मॉडल विद्यालय

बिहार के सेमरा स्थित श्री महावीर विष्णु उच्च विद्यालय को राज्य सरकार की योजना के तहत 'सरस्वती विद्या निकेतन' (मॉडल विद्यालय) का दर्जा मिला है. इस परिवर्तन से छात्रों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी, जिनमें स्मार्ट क्लास और अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं शामिल हैं.

Motihari News: प्रखंड के सेमरा स्थित श्री महावीर विष्णु उच्च विद्यालय के लिए रविवार का दिन खास रहा. राज्य सरकार की योजना के तहत विद्यालय को "सरस्वती विद्या निकेतन" (मॉडल विद्यालय) के रूप में नई पहचान मिली. इसके साथ ही अब यहां छात्रों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा.

विद्यालय का उद्घाटन राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत बेगूसराय से आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रिमोट के माध्यम से किया. स्थानीय स्तर पर उद्घाटन नरकटिया विधायक विशाल कुमार, सदर डीसीएलआर इति चतुर्वेदी और प्रखंड प्रमुख अनिल कुमार उर्फ पप्पू यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

छात्राओं ने किया अतिथियों का स्वागत

कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं ने अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया. प्रधानाध्यापक नरेंद्र कुमार चौधुर ने सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया.

इसके बाद विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में इस पहल को महत्वपूर्ण बताया गया.

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुआ विद्यालय

विधायक विशाल कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी शहरों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है.

उन्होंने कहा कि मॉडल विद्यालय बनने के बाद यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और आधुनिक संसाधनों का लाभ मिलेगा.

छात्रों को मिलेंगी स्मार्ट क्लास और विज्ञान प्रयोगशाला

डीसीएलआर इति चतुर्वेदी ने कहा कि विद्यालय का नया स्वरूप विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

अब विद्यालय में अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब और स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं. इससे छात्र तकनीकी और व्यावहारिक शिक्षा से भी जुड़ सकेंगे.

जनप्रतिनिधियों और सरकार का जताया आभार

प्रधानाध्यापक नरेंद्र कुमार चौधुर ने विद्यालय के कायाकल्प के लिए राज्य सरकार और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया.

कार्यक्रम में सीओ कृष्ण प्रताप सिंह, प्रभारी बीईओ अनूप कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष क्यामूल हक, भाजपा नेता राकेश ठाकुर, दीपक कुमार सिंह, मुखिया अनिल जोशी, अमीरुल होदा, सुमित कुमार, दीपू चौरसिया, विजय पासवान, लक्ष्मण साह, कमरे आजम सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं और ग्रामीण मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajnikhil banjriya

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >