Road Accident: मधुबन में बाइक और टेंपो की जोरदार भिड़ंत, छठ पूजा की खरीदारी कर लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत

Road Accident: मधुबन में बाइक और टेंपो की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक युवक 10 दिन पहले ही अहमदाबाद से छठ पूजा करने के लिए गांव आया हुआ था.

Road Accident: मधुबन जिले में एनएच 227 स्थित कृष्णानगर चौक के पास टेंपो व बाइक की आमने-सामने जोरदार भिडंत हो गयी. इस घटना में छठ पर्व की खरीदारी कर घर लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत हो गयी. बाइक पर बैठा दूसरा साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. मृत युवक बारा मंगरू गांव के कचहरियां टोला वार्ड नंबर 12 निवासी जयप्रकाश ठाकुर का 19 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार है. जबकि जख्मी युवक उसी गांव के उमेश ठाकुर का 18 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार है.

युवक की दर्दनाक मौत

जानकारी के अनुसार संदीप 27 अक्तूबर को छठ पर्व में गुजरात के अहमदाबाद से आया था. मंगलवार को संदीप और मुन्ना कुमार घर से मधुबन बाजार गए हुए थे. संदीप ने नई बाइक खरीदकर बाजार में आवश्यक सामान की खरीदारी करके घर लौट रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही टेंपो से भिड़ंत हो गयी. घटना के बाद चालक टेंपो लेकर भागने में सफल रहा. राहगीरों ने दोनों को मधुबन लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है.

संदीप की मौत से परिवार में मचा कोहराम

अहमदाबाद में कारपेंटर का काम करने वाले संदीप की मां किरण देवी व दादी राजमती देवी छठ पर्व करती है. संदीप की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है. संदीप दो भाइयों में छोटा था, जिसकी चार बहनें हैं. दो बहनों की शादी हो चुकी है.

Also Read: Saran News: सारण में नहाय-खाय के लिए दही लाने गया युवक की मौत, मातम में बदला छठव्रत का उत्सवी माहौल

पहना होता हेलमेट तो नहीं जाती जान

बाइक चलाने के दौरान संदीप अगर हेलमेट पहने रहता तो उसकी जान नहीं जाती. टक्कर काफी जोरदार थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटनास्थल पर ही संदीप की मौत हो चुकी थी. पुलिस लगातार जिले में हेलमेट आदि जांच कर रही है. बावजूद खासकर युवा वर्ग बिना हेलमेट की बाइक चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >