Motihari: अनुपस्थित पदाधिकारियों पर कार्रवाई का प्रस्ताव पारित

प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई.

Motihari: पताही. प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक से अनुपस्थित सभी विभागों के पदाधिकारियों पर कार्रवाई को लेकर डीएम को पत्र लिखने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ. पंसस की बैठक में प्रखंड प्रमुख ने शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, मनरेगा सहित सभी विभागों का बारी-बारी से समीक्षा किया. प्रमुख ने सीएचसी में चिकित्सकों को रोस्टर के अनुसार ड्यूटी करने तथा मरीजों को दवा देने का निर्देश दिया. साथ ही प्रखंड के किसानों को खाद नहीं मिलने व कृषि विभाग को किसानों को सही मूल्य पर खाद मुहैया कराने का निर्देश दिया. बैठक में उप प्रमुख सुनीता देवी, बीपीआरओ, मुखिया कृष्णमोहन कुमार, हीरालाल प्रसाद,अभिषेक कुमार, शिवपूजन राय, राजेन्द्र कुमार सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >