रक्सौल के नए BEO प्राण रंजन प्रसाद ने संभाला पदभार, शिक्षा सुधार पर दिया जोर

रक्सौल प्रखंड को नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) प्राण रंजन प्रसाद मिल गए हैं. उन्होंने विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया है. नई जिम्मेदारी संभालते हुए उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पारदर्शिता पर विशेष जोर देने की बात कही है.

Raxaul News: रक्सौल प्रखंड के नवपदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) प्राण रंजन प्रसाद ने गुरुवार को औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया. कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रखंड शिक्षा कार्यालय परिसर में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस दौरान प्रधानाध्यापकों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन की शुभकामनाएं दीं.

पूर्व BEO के स्थानांतरण के बाद मिली नई जिम्मेदारी

पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बृजेश कुशवाहा का स्थानांतरण रामगढ़वा प्रखंड होने के बाद उन्होंने वहां योगदान दे दिया है. उनके स्थान पर प्राण रंजन प्रसाद ने रक्सौल प्रखंड की जिम्मेदारी संभाली है. कार्यभार ग्रहण समारोह में प्रधानाध्यापक छोटेलाल राय, राजेश कुमार, मनोज कुमार, संजय कुमार, गौरी शंकर प्रसाद, श्रीलाल प्रसाद, राकेश कुमार आर्य, अजीत श्रीवास्तव समेत कई शिक्षक उपस्थित रहे. वहीं कार्यालय कर्मियों में निशांत कुमार सिंह, मनीष कुमार सहित अन्य कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया.

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पारदर्शिता पर रहेगा विशेष फोकस

कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्राण रंजन प्रसाद ने कहा कि रक्सौल प्रखंड में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना, विद्यालयों में नियमित शैक्षणिक गतिविधियों को मजबूत करना तथा सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की सभी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ धरातल पर उतारा जाएगा.

नियमित निरीक्षण से सुधरेगी शिक्षा व्यवस्था

नवपदस्थापित बीईओ ने कहा कि विद्यालयों का नियमित निरीक्षण किया जाएगा तथा बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धि बढ़ाने के लिए शिक्षकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा. उन्होंने विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन, समय पर योजनाओं के क्रियान्वयन और विद्यालयों में अनुशासन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया. साथ ही अभिभावकों और समाज की सहभागिता बढ़ाकर सरकारी विद्यालयों के प्रति विश्वास मजबूत करने की बात कही.

शिक्षकों से टीम भावना के साथ काम करने की अपील

उन्होंने शिक्षकों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आग्रह करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा. किसी भी समस्या का समाधान संवाद और समन्वय के माध्यम से किया जाएगा. कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों और कर्मचारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में रक्सौल प्रखंड की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और शैक्षणिक गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा.

यह भी पढ़ें: मधुबन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >