Motihari: शराब बंदी व अपराधियों पर नकेल कसना पहली प्राथमिकता : डीएसपी

नवपदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उदय शंकर ने मंगलवार की शाम ढाका स्थित डीएसपी ऑफिस में अपना पदभार ग्रहण किया.

Motihari: सिकरहना. नवपदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उदय शंकर ने मंगलवार की शाम ढाका स्थित डीएसपी ऑफिस में अपना पदभार ग्रहण किया.उन्होंने अपना पदभार निवर्तमान डीएसपी अशोक कुमार से ग्रहण किया.इसके बाद नव पदस्थापित डीएसपी ने कार्यालय कर्मियों से परिचय प्राप्त कर जरूरी दिशा निर्देश दिए. डीएसपी श्री शंकर ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रखने, ढाका में आपसी सौहार्द के साथ पर्व त्योहार को संपन्न कराने, अनुमंडल क्षेत्र में अपराधियों पर नकेल कसने, शराबबंदी को सफल बनाने आदि को सर्वोच्च प्राथमिकता दिया जाएगा. लोग अमन चैन से रहे इसका ख्याल रखा जाएगा. अपराधियों के खिलाफ सख्त कारवाई होगी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता अपनी समस्याओं को लेकर मिल सकते हैं. कहा कि सिकरहना नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र है ऐसे में बॉर्डर पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >