अगले तीन से चार दिनों में तेज हवा के साथ ओला वृष्टि व बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी 19-23 मार्च तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अनुकूल मौसमीय सिस्टम के प्रभाव से 22 मार्च के आसपास उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर गरज वाले बादल बनने के साथ हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है.

मोतिहारी.मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी 19-23 मार्च तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अनुकूल मौसमीय सिस्टम के प्रभाव से 22 मार्च के आसपास उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर गरज वाले बादल बनने के साथ हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है. वर्षा के समय तेज हवा के साथ कुछ स्थानों पर ओला वृष्टि की भी सम्भावना है.अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है. कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि वर्षा की सम्भावना को देखिए हुए किसान भाई 21-22 मार्च के आसपास कृषि कार्यों में सावधानी बरतें खेतों में नमी की मात्रा एवं वर्षा की संभावना देखते हुए सिचाई फिलहाल 2-3 दिनों तक स्थगित रख सकते हैं.

आम के मंजर का रखें ख्याल

आम के बगीचों में मंजर पूरी तरह आ चुका है. किसान भाई आम में मंजर वाली अवस्था से फल के मटर के दाने के बराबर होने की अवस्था के मध्य किसी प्रकार का कोई भी कृषि रसायण का प्रयोग नहीं करें. विकृत दिखने वाले मंजर को तोड़कर बाग से बाहर ले जाकर जला दें अथवा जमीन में गाड़ दें.

लत्तर वाली सब्जियों पर हो सकता है कीट का प्रकोप

लत्तर वाली सब्जियों जैसे नेनुआ, करेला, लौकी (कद्दू), और खीरा की छोटे-छोटे पौधों में लाल मूंग कीट की निगरानी करें. पौधों की प्रारंभिक अवस्था जो की फरवरी-मार्च माह के दौरान आता है. इस अवधि में कीट से फसलों को काफी नुकसान होता है. इस कीट के पीठ का रंग नारंगी लाल तथा अधर भाग का रंग काला होता है. इसके शिशु फसल की जड़ को काट देते है. व्यस्क कीट बड़े पौधों की पत्तियों एवं फुलों को हानी पहुंचाते है. गाय के गोबर की राख में थोड़ा किरासन मिलाकर पौधों पर सुबह में भुरकाव करने से इस कीट का आक्रमण कम हो जाता है. अधिक नुकसान होने पर क्लोरोपायरीफास 2 प्रतिशत धूल दवा का 20 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से पौधों की जड़ों के पास मिट्टी में मिला देने से इस कीट शिशु नष्ट हो जातें है। पत्तियों पर डाइक्लोरवास 76 ई.सी. का 1 मि.ली. प्रति लीटर पानी की दर से छिड़काव करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >