Motihari: मशाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाये जलवे

शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में चल रहे जिला स्तरीय मसला प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

Motihari: मोतिहारी. शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में चल रहे जिला स्तरीय मसला प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता का आगाज़ सुबह 7:00 बजे साइकिलिंग से हुआ जिसे सदर एसडीओ सुश्री श्वेता भारती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. अंडर-14 और अंडर-16 श्रेणी के प्रखंड स्तरीय विजेता बालक-बालिकाओं ने अपनी अद्वितीय साइक्लिंग प्रतिभा का प्रदर्शन किया. जिला खेल पदाधिकारी शुभम कुमार ने बताया कि यविभिन्न प्रखंडों से आए छात्र-छात्राएं फाइनल में जगह बनाने के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं. खेल परिणाम फुटबॉल (अंडर-14) मेहसी ने रामगढ़वा को 3-2 से घोड़ासाहन ने पहाड़पुर को 2-0 से पराजित किया.वहीं मेहसी ने तुरकौलिया को 4-0 से, कोटवा ने घोड़ासाहन को 1-0 से हराया. मोतिहारी ने सुगौली को 5-1 से हराकर सेमीफ़ाइनल में प्रवेश किया. फुटबॉल (अंडर-16)- चकिया ने कल्याणपुर को 1-0 से पराजित किया. मोतिहारी ने हरसिद्धि को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. फाइनल मुकाबला 14 अगस्त 2025 को खेला जाएगा. एथलेटिक्स परिणाम अंडर-14 बालिका- महिमा कुमारी – प्रखंड कल्याणपुर – द्वितीय स्थान,सपना कुमारी – प्रखंड चकिया – क्रिकेट बॉल थ्रो प्रथम स्थान पर रहे. अंडर-14 बालिका (क्रिकेट बॉल थ्रो)- छोटी कुमारी – प्रखंड केसरिया – प्रथम स्थान, निधि कुमारी-प्रखंड ढाका-द्वितीय स्थान, सुधा कुमारी-प्रखंड बंजरिया – तृतीय स्थान. अंडर-16 बालिका (क्रिकेट बॉल थ्रो) अफसाना – प्रखंड ढाका – प्रथम स्थान, करिश्मा करीना कुमारी – प्रखंड मेहसी– द्वितीय स्थान सुमन कुमारी -प्रखंड केसरिया- तृतीय स्थान. अंडर-14 बालक राजू कुमार- प्रखंड रामगढ़वा- प्रथम स्थान, सौरव कुमार – प्रखंड कल्याणपुर- द्वितीय स्थान, अभिषेक कुमार- प्रखंड केसरिया –तृतीय स्थान अंडर-16 बालक- अरविंद कुमार-प्रखंड मेहसी- प्रथम स्थान,साहिल कुमार- प्रखंड कल्याणपुर- द्वितीय स्थान, आदम आलम- प्रखंड ढाका-तृतीय स्थान

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >