पताही में राशन कार्ड निर्माण प्रक्रिया तेज, पात्र परिवारों को जल्द मिलेगा लाभ

पताही प्रखंड के सभी राशन कार्ड से वंचित पात्र परिवारों को जल्द ही लाभ मिलेगा। बीडीओ ने संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

Motihari News: प्रखंड क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित पात्र परिवारों को जल्द राशन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है. इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) उदय कुमार ने जनप्रतिनिधियों, पंचायत कर्मियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बैठक में पंचायतवार पात्र परिवारों की पहचान कर समय पर आवेदन सुनिश्चित कराने पर जोर दिया गया.

Patahi News: पंचायत प्रतिनिधियों को मिली जिम्मेदारी

बैठक में बीडीओ उदय कुमार ने कहा कि सभी पंचायत प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में राशन कार्ड से वंचित परिवारों की सूची तैयार करें. साथ ही ऐसे लोगों का आवासीय, आय एवं जाति प्रमाण पत्र बनवाकर राशन कार्ड के लिए आवेदन कराएं, ताकि पात्र परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ समय पर मिल सके.

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

बीडीओ ने बताया कि नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करते समय बैंक पासबुक, परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र तथा पूरे परिवार का सामूहिक फोटो अनिवार्य रूप से जमा करना होगा. आवेदन पंचायत कार्यालय या प्रखंड कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं.

समय पर आवेदन करने की अपील

प्रशासन ने पात्र परिवारों से अपील की है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें. अधिकारियों ने कहा कि आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाया गया है ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को योजना का लाभ मिल सके.

जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में मुखिया विकास कुमार उर्फ निक्कू सिंह, अभिषेक कुमार, उप प्रमुख पति ओमप्रकाश सिंह, विधायक प्रतिनिधि अभय प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, संतोष कुमार, सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधि, विकास मित्र एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: पीलर की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा, मिट्टी में दबकर मजदूर की मौत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

विकास कुमार प्रिंट माध्यम में 12 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >