व्यवसायी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में एक गिरफ्तार

एक व्यवसायी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में नगर पुलिस ने बंजरिया थाना के सिंघिया हिवन से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया.

मोतिहारी. एक व्यवसायी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में नगर पुलिस ने बंजरिया थाना के सिंघिया हिवन से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार व्यक्ति राजा आलम बताया जाता है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. विदित हो कि नगर थाना क्षेत्र के मिस्कौट मुहल्ला निवासी रवि गुप्ता से पांच करोड़ की रंगदारी 06 सितंबर 2025 को फोन कर मांगी गयी थी. इसी मामले में व्यवसायी रवि गुप्ता ने प्राथमिकी दर्ज कराया था. व्यवसायी श्री गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह जय माता दी स्टोर्स नाम से एक जनरल स्टोर की दुकान चलाता है. 04 सितंबर 2025 को करीब दो बजे मेरे आंगन में एक व्यक्ति के द्वारा एक थैला फेंका गया. जब हमलाेगों ने थैला खोलकर देखा तो एक बियर का बोतल था जो टूट गया था. एक पत्र भी था, जिसमें पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गयी थी. नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी थी. 16 सितंबर की सुबह सवा नौ बजे मेरे मोबाइल पर एक फोन आया, जिससे रंगदारी मांगा गया और साथ में यह भी धमकी दिया गया की पुलिस को बताने पर अंजाम बुरा होगा और सात दिनों के अंदर अगर पैसा नहीं मिला, तो अंजाम भुगतान पड़ेगा. साथ ही जान से हाथ भी धोना पड़ेगा. नगर इंसपेक्टर राजीव रंजन ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी. इसी कड़ी में उक्त व्यक्ति को बुधवार को नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिससे पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >