गर्मी से नहीं अब मिलेगी राहत,40 डिग्री पहुंचा तापमान

गर्मी से फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है.अगले तीन दिनों तक गर्मी लोगों को खूब सतायेगी.

मधुबन . गर्मी से फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है.अगले तीन दिनों तक गर्मी लोगों को खूब सतायेगी.रविवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.वही न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया.प्रचंड गर्मी से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है.सुबह से लेकर शाम तक सूरज की तिरछी किरण आग उगलती रही. तीन दिनों तक हीटवेव से नहीं मिलेगी राहत: रविवार को प्रचंड गर्मी के बाद मौसम विज्ञान केंद्र पटना से जारी एलर्ट के अनुसार सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस व बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है. धान के बिछड़ा बचाना हो रहा मुश्किल:भीषण गर्मी के बीच खेत में धान की रोपनी के लिये लगाये धान के बिचड़े को बचाना मुश्किल हो रहा है.किसान सुबह बिचड़े की देखभाल के साथ पानी देकर बचाने की कवायद कर रहे हैं.बीएओ प्रभात ने बताया कि इस मौसम में बिचड़े की देखभाल की विशेष जरूरत है.जिन किसानों ने बिचड़े गिरा दिया है.उसकी नियमित सिंचाई करे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >