पड़ोसी ने चाकू से किया हमला पिता-पुत्री घायल

मलाही थाना क्षेत्र के दलित बस्ती में मंगलवार को दो गुटों में मारपीट हो गयी, जिस घटना में एक गुट के चाकू से हुए हमले में पिता व पुत्री घायल हो गए.

गोविंदगंज. मलाही थाना क्षेत्र के दलित बस्ती में मंगलवार को दो गुटों में मारपीट हो गयी, जिस घटना में एक गुट के चाकू से हुए हमले में पिता व पुत्री घायल हो गए. घटना के बाद आरोपी अपना बाइक घटनास्थल पर छोड़कर फरार गया. गंभीर रूप से घायल संजय पासवान को ईलाज के लिए परिजन अरेराज रेफरल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने जख्मी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक को अपने अभिरक्षा में लेकर कार्रवाई में जुटी थी. बताया जा रहा है कि मलाही के वार्ड न चार दलित बस्ती में सोमवार को किसी बात को लेकर संजय पासवान व पड़ोसी मुकेश पासवान में विवाद हो गया था,जहां मंगलवार को आरोपी मुकेश बुलेट बाइक से घर पहुंचकर संजय के सिर पर चाकू से हमला कर दिया. वहीं पिता को बचाने के क्रम में पुत्री गुड़िया कुमारी भी घायल हो गयी. घटना के शोरगुल पर ग्रामीणों के पहुंचते ही आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गया,घटना के बाद पीड़ित का ईलाज अस्पताल में चल रहा था. थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने आवेदन मिलने पर अग्रतर कार्रवाई करने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >