मोतिहारी . पताही थाने के परसौनी कपूर से गिरफ्तार नक्सली कमांडर बलीराम सहनी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उसपर हत्या, लूट, रंगदारी व डकैती के 16 मामले दर्ज है, जिसमें वह वांछित था. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि नक्सली बलीराम पर पूर्वी चम्पारण व सीतामढ़ी के विभिन्न थानों में उक्त सभी मामले दर्ज है. उन्होंने बताया कि चकिया थाना क्षेत्र में 26 अप्रैल 2014 को हुए नक्सली वारदात में भी उसका नाम आया था. स्थानीय पुलिस व एसटीएफ की टीम ने संयुक्त छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी की सूचना सीतामढ़ी पुलिस को दे दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
