Motihari: उत्क्रमित उच्च माध्यमिक प्लस-टू विद्यालय जयसिंहपुर का नाम बदला

प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक प्लस-2 विद्यालय जयसिंहपुर का नाम आज से बदल गया है.

Motihari: तुरकौलिया. प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक प्लस-2 विद्यालय जयसिंहपुर का नाम आज से बदल गया है. अब विद्यालय का नाम रामउग्रह सिंह कुशवाहा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक प्लस-2 विद्यालय जयसिंहपुर हो गया है. विद्यालय मे भूमिदाता का नाम जुडा है. इसके लिए भूमिदाता बहुरुपिया के रामउग्रह सिंह कुशवाहा के पुत्र राम एकबाल सिंह ने लम्बी लड़ाई लड़ी है. बताया जाता है कि रामउग्रह सिंह कुशवाहा ने 1953 मे 28.5 कट्ठा जमीन खरीदकर उक्त स्कूल की स्थापना की थी. ज़ब स्कूल का वर्ष 1973 मे सरकारीकरण हुआ तो स्कूल के नाम से भूमिदाता का नाम गायब हो गया. उस समय भूमिदाता की मृत्यु हो चुकी थी. स्कूल मे अपने पिता का नाम जोड़वाने के लिए रामएकबाल सिंह ने लम्बी लड़ाई लड़ी. बिहार सरकार के संकल्प 2023 के तहत जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार गिरि ने विद्यालय का नाम बदलते हुए रामउग्रह सिंह कुशवाहा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक ( 2) विद्यालय जयसिंहपुर रखा है. नाम बदलने की जानकारी डीईओ ने डीएम सहित शिक्षा विभाग के निदेशक को दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: INTEJARUL HAQ

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >