मोतिहारी: हरियाली के संदेश के साथ क्रिकेट का धमाल, अफसरों की टीम ने बनाए 144 रन

Motihari News: विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून 2026) के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से स्थानीय ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक शानदार पहल की गई. जिला प्रशासन, मोतिहारी एवं भारतीय स्टेट बैंक (SBI), मोतिहारी के बीच एक भव्य मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. इस बेहद रोमांचक और सद्भावनापूर्ण […]

Motihari News: विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून 2026) के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से स्थानीय ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक शानदार पहल की गई. जिला प्रशासन, मोतिहारी एवं भारतीय स्टेट बैंक (SBI), मोतिहारी के बीच एक भव्य मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. इस बेहद रोमांचक और सद्भावनापूर्ण मुकाबले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मोतिहारी के जिलाधिकारी (DM) ने शिरकत की. जिलाधिकारी महोदय ने दोनों टीमों की खेल भावना की सराहना करते हुए विजेता एवं उपविजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को अपने हाथों से मेडल और चमचमाती ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया.

जिला प्रशासन की आक्रामक बल्लेबाजी

मैच की शुरुआत में भारतीय स्टेट बैंक की टीम ने टॉस जीता और पिच की स्थिति को भांपते हुए पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. निमंत्रण पाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिला प्रशासन की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में बेहद आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया. टीम के बल्लेबाजों ने मैदान के चारों तरफ चौके-छक्के बरसाए. खिलाड़ियों की बेहतरीन साझेदारी की बदौलत जिला प्रशासन की टीम ने 5 विकेट खोकर 144 रनों का एक मजबूत और विशाल स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से राज्य कर सहायक आयुक्त श्री रवि शंकर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से महज 28 गेंदों में 42 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली.

84 रनों पर सिमट गई स्टेट बैंक की पारी

जवाब में 145 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की टीम की शुरुआत बेहद धीमी रही. जिला प्रशासन के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही कसी हुई गेंदबाजी का प्रदर्शन किया, जिसके सामने एसबीआई के बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए. रन की गति बढ़ाने के चक्कर में एसबीआई की टीम लगातार अपने विकेट खोती रही और 12 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर केवल 84 रन ही बना सकी.

जिलाधिकारी ने बांटे विशेष पुरस्कार

खिलाड़ियों के शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन को रेखांकित करते हुए जिलाधिकारी द्वारा खेल के अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कारों से नवाजा गया, जो इस प्रकार हैं:

  • मैन ऑफ द मैच: श्री अभिषेक कुमार को उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए चुना गया.
  • बेस्ट बैट्समैन: श्री रवि शंकर कुमार (संयुक्त राज्य कर आयुक्त) को उनकी तूफानी बल्लेबाजी के लिए दिया गया.
  • बेस्ट बॉलर: श्री इशांत कुमार को उनकी कसी हुई और धारदार गेंदबाजी के लिए सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, बैंक कर्मियों और भारी संख्या में मौजूद खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी सेवा की व्यस्त और तनावपूर्ण दिनचर्या के बीच ऐसे खेल आयोजन मानसिक स्फूर्ति और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी हैं. इस तरह के आयोजनों से जिला प्रशासन और बैंकिंग सेक्टर के अधिकारियों व कर्मियों के बीच आपसी समन्वय, सहयोग और टीम भावना को एक नई मजबूती मिलती है. उन्होंने खेल के साथ-साथ सभी से पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने में भी अपना योगदान देने की अपील की.

मोतिहारी से सच्चिदानंद सत्यार्थी की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >