Motihari News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सियासी घमासान अब सड़कों पर भी दिखने लगा है. गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा ने शहर में आक्रोश मार्च निकालकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विपक्ष पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया और जमकर नारेबाजी की.
महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग पर जोर
भाजपा जिला मंत्री माला सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें नेतृत्व की मुख्यधारा में लाने का सशक्त माध्यम है. उन्होंने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन ने इस ऐतिहासिक पहल को बाधित कर महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित किया है.
सुभाष चौक पर हुआ समापन
आक्रोश मार्च के दौरान स्थानीय विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव ने भी सभा को संबोधित किया. महिला कार्यकर्ताओं ने तख्तियां लेकर “नारी शक्ति का अपमान बंद करो” और “महिलाओं को उनका अधिकार दो” जैसे नारे लगाए. मार्च का समापन सुभाष चौक पर पुतला दहन के साथ हुआ.
मोतिहारी से निर्मल मिश्रा की रिपोर्ट
यह भी पढे़ं: Motihari: आंधी-बारिश के बाद भीगी लकड़ियां बटोरते दिखे बच्चे, सामने आई गरीबी की तस्वीर
