मोतिहारी: छतौनी ओवरब्रिज निर्माण में देरी पर सख्ती, ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस

मोतिहारी छतौनी ओवरब्रिज निर्माण में देरी पर प्रशासन सख्त हुआ. निरीक्षण के बाद ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया. अतिक्रमण हटाने, ट्रैफिक डायवर्जन और धूल नियंत्रण के निर्देश दिए गए. परियोजना से जाम समस्या खत्म होगी. जाने पूरी खबर..

मोतिहारी. राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन छतौनी ओवरब्रिज परियोजना में हो रही देरी को लेकर जिला प्रशासन और एनएचएआई ने सख्त रुख अपनाया है. बुधवार को अधिकारियों ने छतौनी ओवरब्रिज और छतौनी चौक का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य तय समय-सीमा से काफी पीछे पाया गया, जिस पर संबंधित ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

शहर की जाम समस्या से मिलेगी राहत

छतौनी ओवरब्रिज को मोतिहारी की महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है. इसके पूरा होने पर शहर के भीतर यातायात सुगम होगा, वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों और आम यात्रियों की आवाजाही आसान होगी. छतौनी चौक पर अक्सर लगने वाले जाम से भी लोगों को स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है.

अतिक्रमण हटाने का निर्देश

निर्माण एजेंसी ने अधिकारियों को बताया कि कार्य में सबसे बड़ी बाधा अतिक्रमण है. इस पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी को दंडाधिकारी और पर्याप्त पुलिस बल के साथ जल्द अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है. साथ ही सब्जी मंडी के पास ट्रैफिक डायवर्जन और साइड लेन बनाने की तैयारी भी की जा रही है.

धूल नियंत्रण और रिपोर्टिंग अनिवार्य

एनएचएआई को निर्माण स्थल पर प्रतिदिन पानी का छिड़काव कर धूल नियंत्रित करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही रोजाना अनुपालन रिपोर्ट प्रशासन को सौंपनी होगी.

सभी एजेंसियों को समयबद्ध कार्य का आदेश

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे जिम्मेदारी के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करें, ताकि जनता को जल्द राहत मिल सके.

मोतिहारी से सुजित पाठक की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >