Motihari Crime: शहर के राजाबाजार इलाके में गुरुवार सुबह करीब 5 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने अधिवक्ता उदयानन्द गिरि के गले से सोने की चेन छीन ली. घटना उस समय हुई जब वे सुबह घर से बाहर निकले थे. जानकारी के अनुसार तीनों अपराधी एक ही बाइक पर सवार थे और पहले से घात लगाए हुए थे. जैसे ही अधिवक्ता सड़क पर पहुंचे, बदमाशों ने झपट्टा मारकर चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद पीड़ित ने शोर मचाया, लेकिन आरोपी तेजी से निकल गए.
CCTV फुटेज खंगाले जा रहे
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके. पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है.
लोगों ने बढ़ाई गश्त की मांग
इस वारदात के बाद राजाबाजार इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने सुबह के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.
यह भी पढे़ं: Motihari News: चकिया और पिपरा को मिला आरओबी तोहफा, सांसद संग डीआरएम निरीक्षण
मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट
