मोतिहारी: चौक के जाम का फायदा उठाकर हथकड़ी समेत भागा आरोपी, शहरभर में छापेमारी

मोतिहारी में 32 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार आरोपी कोर्ट में पेशी के दौरान चांदमारी चौक पर जाम का फायदा उठाकर हथकड़ी समेत फरार हो गया. पढ़ें पूरी खबर…

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

Motihari News: मोतिहारी में पुलिस हिरासत से एक गांजा तस्कर के फरार होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. 32 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार आरोपी कोर्ट में पेशी के दौरान चांदमारी चौक पर जाम का फायदा उठाकर हथकड़ी समेत फरार हो गया.

32 किलो गांजा के साथ हुआ था गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार हरैया थाना की पुलिस ने सोमवार को कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बरहरवा गांव निवासी मंटू कुमार को 32 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया था.

मंगलवार को एक पुलिस अधिकारी और दो सिपाही उसे सरकारी वाहन से न्यायालय में पेशी के लिए मोतिहारी ला रहे थे.

चांदमारी चौक के जाम में भाग निकला आरोपी

बताया जा रहा है कि शहर के चांदमारी चौक पर ओवरब्रिज निर्माण के कारण भारी जाम लगा हुआ था. इसी दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर वाहन से उतरकर फरार हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में अफरातफरी मच गई.

शहर से गांव तक चल रही ताबड़तोड़ छापेमारी

फरार आरोपी की तलाश में नगर थाना और हरैया थाना की पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस शहर के विभिन्न इलाकों के साथ-साथ आरोपी के गांव और संभावित ठिकानों पर भी दबिश दे रही है.

थानाध्यक्ष किशन पासवान ने बताया कि आरोपी को गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था और पेशी के दौरान वह फरार हो गया.

वहीं पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन ने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >