देशी मिनी शराब फैक्ट्री ध्वस्त,72 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण जिले में पुलिस ने एक बांसवारी में चल रही अवैध देशी शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई में भारी मात्रा में शराब और बनाने के उपकरण जब्त किए गए हैं, साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.

illegal liquor factory: पूर्वी चंपारण जिले के गड़हिया बाजार थाना क्षेत्र के कोठिया गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बांसवारी में झोपड़ी बनाकर संचालित की जा रही एक देशी मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब और उपकरण जब्त किए हैं तथा एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने 72 लीटर देशी शराब की बरामद, डेढ़ सौ लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट

थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने 72 लीटर तैयार देशी शराब बरामद की है. इसके साथ ही मौके पर मौजूद करीब 150 लीटर अर्धनिर्मित देशी शराब को पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.

शराब बनाने के उपकरण और गैस सिलेंडर जब्त, किंगपिन की तलाश जारी

पुलिस ने छापेमारी के दौरान शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले एक चूल्हा, दो गैस सिलेंडर, ड्रम, बर्तन समेत अन्य कई उपकरण भी बरामद किए हैं. इस अवैध धंधे में शामिल कोठिया गांव निवासी तस्कर योगेन्द्र राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस अवैध कारोबार का मुख्य सरगना (किंगपिन) मौके से भागने में सफल रहा. पुलिस मुख्य सरगना की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें...गेहूं पिसाने गई नाबालिग के साथ गंदी हरकत, ढाका पुलिस ने आरोपी मिल मालिक को दबोचा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashi Chandra Tiwary

शशि चंद्र तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं. साल 2009 में सन्मार्ग हिंदी दैनिक से पत्रकारिता की शुरुआत की और 2011 से लगातार प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वर्तमान में वह पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन से प्रभात खबर के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. समसामयिक, अपराध, राजनीति, प्रशासनिक गतिविधि और कृषि जैसे विषयों की पत्रकारिता में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >