Motihari:रक्सौल-सीतामढ़ी रेलखंड पर अधेड़ का शव बरामद

शनिवार की सुबह इस्लामपुर गांव के समीप रक्सौल-सीतामढ़ी को जोड़ने वाली रेलखंड पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है.

Motihari: रक्सौल. शनिवार की सुबह इस्लामपुर गांव के समीप रक्सौल-सीतामढ़ी को जोड़ने वाली रेलखंड पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है. उक्त शव को सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के किनारे देखा. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी. मृतक की उम्र करीब 45 साल बताया जाता है. प्रथम दृष्टया में शव कटा हुआ नहीं मिला है. इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि व्यक्ति की मौत ट्रेन से टकराने से नहीं हुई. ऐसा अनुमान है कि वह ट्रेन से गिर गया या ट्रेन पर चढ़ते समय हादसा हुआ. वही मृतक के सिर और शरीर पर गहरी चोट के निशान मिले हैं. इन्हीं चोटों से उसकी मौत हुई है. इधर, रक्सौल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही गश्ती दल मौके पर पहुंचा. पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुयी है. आसपास के थानों को भी इसकी सूचना दे दी गई है. उक्त व्यक्ति का मौत कैसे हुई है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता चलेगा. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रेलखंड पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं. अक्सर यात्री ट्रेन में चढ़ने-उतरने या खिड़की-दरवाजे पर बैठने के दौरान हादसों का शिकार होते हैं. लोगों ने रेलवे प्रशासन और पुलिस से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >