हसुआहा में सोये अवस्था में अधेड़ पर कुदाल से हमला, हालत गंभीर

मुफस्सिल थाना अंतर्गत हसुआहां गांव में सोये अवस्था में एक अधेड़ पर हत्या की नियत से कुदाल से हमला किया गया.

मोतिहारी . मुफस्सिल थाना अंतर्गत हसुआहां गांव में सोये अवस्था में एक अधेड़ पर हत्या की नियत से कुदाल से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना को अंजाम देकर हमलावर भाग निकले. जख्मी राम अयोध्या मुखिया को परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. पटना के एक निजी नर्सिंग होम में उसका इलाज चल रहा है. उसका आधा चेहरा कट चुका है. घटना को ले राम अयोध्या के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उसने अपने पट्टीदार अकिन्दर मुखिया को नामजद व अन्य अज्ञात को आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है कि कुछ दिन पहले अकिन्दर व उसके पुत्र के बीच विवाद हुआ था. उसी रंजिश में उसने घटना को अंजाम दिया है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >