Motihari: मेहसी के 12 विद्यालयों में एमडीएम की आपूर्ति शुरू

अनुमंडल के मेहसी नगर पंचायत स्थित 12 विद्यालयों में मंगलवार से स्वयंसेवी संस्था द्वारा एमडीएम की आपूर्ति शुरू कर दी गयी.

Motihari: चकिया. अनुमंडल के मेहसी नगर पंचायत स्थित 12 विद्यालयों में मंगलवार से स्वयंसेवी संस्था द्वारा एमडीएम की आपूर्ति शुरू कर दी गयी, जिसका शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार गिरि व डीपीओ प्रहलाद प्रसाद गुप्ता ने किया. इस मौके पर डीपीएम शिव कुमार, बीआरपी जितेन्द्र कुमार, किरण कुमारी, बीइओ पितांबर प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. मेहसी नगर पंचायत में इसके लिए उज्जवल सवेरा समिति नामक स्वयंसेवी संस्था को अधिकृत किया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि पीएम पोषण योजना के तहत पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसकी शुरुआत की गयी है.एमडीएम बनाने वाली संस्था को विभाग द्वारा जारी सभी निर्धारित मानकों का पालन करते हुए इसकी आपूर्ति करनी है. उन्होंने भविष्य में और विद्यालयों को इससे जोड़ने की बात भी कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >