विकसित कृषि संकल्प कार्यक्रम के तहत किसान चौपाल का हुआ आयोजन

केन्द्र सरकार के निर्देश पर 29 मई से 12 जून तक देश के प्रमुख खेती किसानी वाली जगहों पर किसान चौपाल का आयोजन किया जाना है

सिकरहना. कृषि विग्यान केन्द्र पीपराकोठी के सौजन्य से रविवार को कुंडवाचैनपुर थाना क्षेत्र के समनपुर एवं बरवा खूर्द गांव में विकसित कृषि संकल्प कार्यक्रम के तहत किसान चौपाल का आयोजन किया गया. केन्द्र सरकार के निर्देश पर 29 मई से 12 जून तक देश के प्रमुख खेती किसानी वाली जगहों पर किसान चौपाल का आयोजन किया जाना हैं. कार्यक्रम में किसानों को उनकी आमदनी बढ़ाने, कम लागत में ज्यादा पैदावार उपजाने, नये नये कृषि यंत्रों एवं आधुनिक तकनीक से खेती करने की जानकारी दी जा रही हैं.इस दौरान किसानों को जैविक खेती, मोटे अनाज का पैदावार करने, नकदी फसलें उपजाने के प्रति जागरूक किया गया.मौके पर कृषि विग्यान केन्द्र पीपराकोठी के प्रधान वैज्ञानिक डॉ अरविंद सिंह, डॉ राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा के फसल विशेषज्ञ डॉ नवनीत कुमार, गन्ना विशेषज्ञ डॉ कायत,कीट रोग विशेषज्ञ डॉ अनिल कुमार,कृषि समन्वयक ललित कुमार प्रसाद, आत्मा अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह सहित पूसा एवं पिपराकोठी के कृषि वैज्ञानिक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >