Motihari: शादी की नीयत से महिला का अपहरण

गरीबा पंचायत के वार्ड नंबर एक के 27 वर्षीया महिला का शादी की नीयत से अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है.

Motihari: कल्याणपुर. थाना क्षेत्र के गरीबा पंचायत के वार्ड नंबर एक के 27 वर्षीया महिला का शादी की नीयत से अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले में उक्त महिला के पति अम्बिका कुमार ने थाने में दिए आवेदन में बताया है की मेरी पत्नी घर से चांदी व सोने का गहना, दो लाख 20 हजार नगद व कल्याणपुर बैंक से तीन लाख 40 हजार रुपये के साथ मोतिहारी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चन्द्रहिया निवासी दिनेश साह के 20 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार के द्वारा शादी की नियत से अपहरण कर लिया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया है प्राथमिक की दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >